
नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड को लेकर सरकार ना केवल विपक्ष के निशाने पर है, बल्कि अब पत्रकारों ने भी मोर्चा खोल दिया है. संपादकों की सबसे बड़ी संस्था एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एडिटर्स गिल्ड ने पूरे मामले की SIT जांच कराने की मांग की है.
इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में इससे पहले भी कई याचिकाएं दायर की जा चुकी है, जिनकी सुनवाई के लिए कोर्ट अपनी सहमति दे चुका है.
एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए भारत में पत्रकारों, नेताओं, जज के साथ कई और बड़ी हस्तियों के फोन हैक किए गए.