
नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में जब कोई देश गोल्ड मेडल जीतता है तो विजेता को मैडल पहनाने के दौरान उस देश का राष्ट्रगान बजाया जाता है. इजराइल के जिमनास्ट अर्टम डोल्गोपिट ने जब गोल्ड मैडल जीता तो पोडियम पर गोल्ड मैडल पहनने के दौरान जब इजराइल का राष्ट्रगान बजाया गया तो लोगों को बालीवुड के गाने की धून याद आने लग गई। कुछ देर बाद ट्विटर पर अनु मलिक ट्रेंड करने लगे।
1996 में अजय देवगन की फिल्म दिलजले का गाना ‘मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन’ काफी पॉपुलर हुआ था जिसे अनु मलिक ने बनाया था. इस गाने की धुन इजराइल के राष्ट्रगान से मिलती है. अनु मलिक पर धून चुराने के आरोप लगते आए हैं. चलिए जानते है अनु मलिक के कुछ फेमस गाने, जो धुन चुराकर बनाए गए हैं.
- 1993 – ये काली काली आँखें (“येके येके, फ्रेंच सॉन्ग सिंगर”)
- 1995 –अकेले हम अकेले तुम (“ओरिजनल-लव थीम बॉय गॉडफादर नीनो”)
- 1995 – मेरा पिया घर आया ओ राम जी (“ओरिजनल-पाकिस्तानी सॉन्ग सिंगर नुसरत फ़तेह अली खान”)
- 1997 – तारे हैं बाराती चांदनी है ये बारात (“ओरिजनल- एल कंडर पासा, सिंगर -साइमन एंड गरफंकले”)
- 2000 – हारे हारे हारे… हम तो दिल से हारे (“ओरिजनल- कनक्वेस्ट ऑफ़ पैराडाइस 1994”)
ट्विटर पर Gems of Bollywood नाम के यूजर ने दोनों गानो की तुलना करते हुए वीडियों शेयर किया है.