
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड नेता नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी (Pegasus scandal) की जांच की मांग का समर्थन किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि पेगासस मामला संसद और मीडिया में चर्चित है इसलिए इसकी जांच की जानी चाहिए. नीतीश कुमार ने आगे कहा कि फोन टैपिंग की बात भी सामने आ रही है, इसलिए सरकार को सावधानीपूर्वक सभी सवालों को सामने रखना चाहिए. क्योंकि यह चिंता का विषय है.