
नई दिल्ली 27 जुलाई। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। पिछले 2-3 दिनों से राजधानी के मौसम मे गर्मी और उमस थी, आज की बारिश से तापमान मे गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश का मौसम रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने टविट के जरिए जानकारी दी कि आज सुबह से दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, प्रीत विहार, सेन्ट्रल दिल्ली, गुरूग्राम सहित आसपास के इलाकों मे भारी बारिश जारी है।

भारी बारिश से जहां एक तरह गर्मी से राहत मिल रही है वहीं दूसरी ओर लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। सड़कों पर जलभराव की समस्या राजधानी मे आम बात है जिसके कारण भारी जाम का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत दुपहिया वाहनों, ऑटो रिक्शा के साथ होती है जलभराव मे इस तरह के वाहन सड़क पर बंद हो जाते है।
