
नई दिल्ली। टोक्यों ओलंपिक (tokyo Olympics) के महिला हॉकी सेमीफाइनल में बेहद कड़े मुक़ाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 2-1 से हरा दिया. भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और इसके साथ ही ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम अब कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन के खिलाफ मैदान मे उतरेगी.
पुरे देश में महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ हो रही है. क्योंकि ओलंपिक में सेमीफाइनल तक हॉकी टीम का पहुंचना बेहद गर्व की बात है. ओलंपिक महिला हॉकी का फ़ाइनल नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा.
मैच के दूसरे मिनट में भारत की गुरजीत कौर ने शानदार गोल दागा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट मे अर्जेंटीना नें पेनाल्टी कॉर्नर में बदलकर भारत की बराबरी की.
मैच के 24वें व 25वें मिनट मे भारतीय टीम को लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिसे भारतीय टीम गोल में नहीं बदल सकी. तीसरे क्वार्टर मे अर्जेंटीन ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करके भारत पर 2-1 की विजयी बढ़त बना ली जो मैच के अंत तक जारी रही.