
बंगाल में बीजेपी को झटके पर झटके लग रहे हैं. पश्चिम बंगाल में पार्टी के पोस्टर ब्वॉय बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है. बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल की आसनसोल से सांसद हैं. वो 2019 में दूसरी बार BJP के टिकट पर जीते थे.
आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर राजनीति छोड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वह एक महीने के अंदर सांसद के पद से इस्तीफा दे देंगे साथ ही सरकारी बंगला भी खाली कर देंगे.

हालांकि बाबूल ने ये भी स्पष्ट किया है कि वो किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं. बाबुल सुप्रियो ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने सोशल वर्क के लिए राजनीति ज्वाइन की थी.
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोदी सरकार ने बाबुल सुप्रियो से इस्तीफा ले लिया था. बाबुल सुप्रियो केंद्र सरकार नें पर्यावरण राज्य मंत्री थे.
इससे पहले बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भी लड़वाया था, लेकिन सुप्रीयो हार गए थे.
आपको बता दें11 जुलाई को बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्याय और बंगाल बीजेपी के कद्दावर नेता मुकुल रॉय बीजेपी छोड़ कर टीएमसी में वापसी कर ली थी.