
नई दिल्ली । मुंगेर से लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद माने जाते है. दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। लल्लन सिंह भूमिहार जाति से हैं

जनता दल यूनाइटेड ने ट्वीट के जरिए बताया कि, “जदयू के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जदयू परिवार की ओर से ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं.”