
नई दिल्ली,12 अगस्त। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच करने के लिए केन्द्र को चिट्ठी लिखकर दिल्ली सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच कमिटी को मंजूरी देनी की बात कही है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखते हुए कहा दिल्ली सरकार दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी हुए मौतों की जांच करना चाहती है इसके लिए दिल्ली सरकार ने हेल्थ-एक्सपर्ट्स की उच्च स्तरीय जांच कमिटी भी बनाई थी जिसे एलजी द्वारा खारिज़ कर दिया गया।
हाल ही में केन्द्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी से मौंत होने के दावे को खारिज किया है और कहा कि देश में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौंत नहीं हुई थी.
ऑक्सीजन की कमी को लेकर दिल्ली सरकार और केन्द्र के बीच काफी विवाद भी हुआ. अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मुद्दे को फिर से उठाते हुए कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के आंकड़े को बिना जांच के बताना काफी मुश्किल होगा और बिना किसी जांच के मौत के आँकड़ो को झुठलाना पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय होगा.
दिल्ली में कोरोना से अब तक लगभग 25 हज़ार लोगों की मौत हुई है लेकिन ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत की कोई जानकारी नहीं है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच करने के लिए हेल्थ-एक्सपर्ट्स की उच्च स्तरीय जांच कमिटी बनाई जो ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच करती और पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपयों का मुआवजा देने का काम करती तो केंद्र सरकार ने एलजी के हस्तक्षेप द्वारा उस कमिटी को खारिज करवा दिया। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था।