
नई दिल्ली। 9 अगस्त को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के दिल्ली आवास पर विपक्षी नेता इकट्ठा हुए. एनसीपी प्रमुख शरद पंवार, तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव, कांग्रेस नेता शशि थरूर, आंनद शर्मा प्रमुख रुप से शामिल हुए.
पिछले कई दिनों से विपक्षी नेता एकजुटता में लगे हैं. अभी हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्ष के कई नेताओं के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी.