
मधुबनी 12 अगस्त 2021
सकरी में मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस श्री नारायण नेत्रालय का उद्घाटन किया गया है. अस्पताल का उद्घाटन मधुबनी जिले के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय कुमार झा द्वारा किया गया. यह नेत्रालय मधुबनी, दरभंगा जिले के गांव-देहात में रहने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगा.
श्री नारायण नेत्रालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. आंख के इलाज और ऑपरेशन में यहां के डॉक्टर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे.
श्री नारायण नेत्रालय के निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार ने अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर कहा, “बड़े शहर को छोड़ कर इस छोटी सी जगह पर अस्पताल खोलने का मकसद सकरी और दूर-दराज के लोगों को आधुनिक सुविधा उपलब्ध करा कर बेहतर तरीके से इलाज करना है.”

डॉ. अश्विनी कुमार को मोतियाबिंद आपरेशन की एडवांस ‘फेको’ तकनीक में महारथ हासिल है. इन्होंने देश के सबसे प्रसिद्ध आंख के अस्पताल ‘Dr Shroff’s Charity Eye Hospital’ में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है.
मोतियाबिंद के अलावा अस्पताल में आंखो के भैंगेपन का इलाज, नासूर का ऑपरेशन, पुतली संबंधी बीमारियां और पर्दे के अच्छे इलाज की सुविधा उपलब्ध है.
सकरी और इसके आस पास के इलाके में आंख का अच्छा अस्पताल न होने के कारण लोग इलाज के लिए पटना और दिल्ली का रुख करते हैं. लेकिन श्री नारायण नेत्रालय के खुल जाने के बाद अच्छी सुविधा के साथ यहां आंखों का इलाज और ऑपरेशन करा सकते हैं.
श्री नारायण नेत्रालय के उद्घाटन के अवसर पर दरभंगा के प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेशयलिस्ट डॉ. अरविन्द कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. चंदन कुमार झा, रंजीत झा, मोहन राम, मोहम्मद नजमी सहित कई लोग मौजूद रहे.