
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा को अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिया गया है. संसद के मानूसन सत्र की अवधि 13 अगस्त तक थी. संसद का मौजूदा सत्र काफी हंगामेदार रहा. मौजूदा सत्र को दो दिन पहले अनिश्चितकाल तक स्थगित करने पर विपक्ष ने गहरी चिंता व्यक्त की है.
लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का एक ही मकसद है कि विपक्ष को छोटा दिखाना और सच को गुमराह करना। जिस दिन से ये सदन का कामकाज शुरु हुआ, उसी दिन से सारे विपक्षी दल एक साथ जुटकर ऑल पार्टी मीटिंग में, विपक्षी दलों ने पेगासस, मंहगाई, किसानों के मुद्दों पर चर्चा की मांग रखी पर सरकार नें इन विषयों पर सदन में चर्चा होने का मौका नहीं दिया।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लोकसभा टीवी पर विपक्षी सांसदों को दिखाने और बोलने का मौका नहीं दिया जाता जबकि लोकसभा टीवी किसी सरकार का नहीं है यह लोकसभा का है और हर एक सदस्य इसमें समान भागीदारी रखता है. अगर सरकार खुद फैसला करेगी कि कौन सा जायज है, नाजायज है, तो बड़ा मुश्किल होगा।