पिछले 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं

नई दिल्ली 30 जुलाई। कोरोना संक्रमण को लेकर राजधानी दिल्ली से राहत की खबर है. गुरूवार 29 जुलाई को कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई वही केवल 51 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 554 रह गई है। 30 जुलाई को 51 नए मामलें आने से राजधानी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 14,36,144 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या में कोई बढोतरी नहीं हुई। राजधानी में अब तक 25,049 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है जो देश मे चौथे स्थान पर है।
पिछले 24 घंटों में कुल 67,368 नमूनों की जाँच की गई. जिनमें 46,425 आरटीपीसी व 20,643 रैपिड एंटीजन सैपल की संख्या है. राजधानी में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 14,10,541 हो गई है.
दिल्ली में कितने लोगों को वैक्सीन लगी
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत से लेकर 29 जुलाई तक राजधानी में कुल 99,09,778 वैक्सीन डोज लग चुकी है जिनमें 73,50,096 सिंगल डोज और 25,59,682 दूसरी डोज शामिल हैं. 29 जुलाई के दिन दिल्ली में 72,507 वैक्सीन डोज लगी जिसमें 13,537 पहली डोज और 58,970 दूसरी डोज शामिल हैं. दिल्ली में होम आइसोलेशन में रहने वालों की संख्या 169 हैं।
देश में कुल वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें