
दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने छोटे कमर्शियल वाहन (small commercial vehicles) ) टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स (Tata Ace Gold Petrol CX) को लॉच कर दिया हैं जिसकी शुरुआती क़ीमत 3 लाख 99 हज़ार रुपये रखी गई है. यह मिनी ट्रक दो श्रेणी मे उपलब्ध होगा। पहला फ्लैट बेड एडिशन और दूसरा हाफ डेक लोड बॉडी एडिशन। अगर कीमत की बात की जाए तो फ्लैट बेड एडिशन की कीमत 3.99 लाख रुपये और हाफ डेक लोड बॉडी एडिशन की कीमत 4.10 लाख रुपये रहेगी।
टाटा ऐस, जिसे छोटा हाथी भी कहा जाता है, भारतीय बाजार मे छोटे कमर्शियल वाहनों मे काफी पॉपुलर है जिसके करीब 23 लाख ग्राहक हैं.
टाटा ऐस गोल्ड की खासियत (Specifications of Tata Ace Gold)
टाटा ऐस गोल्ड पेट्रोल सीएक्स मे 694 सीसी का पेट्रोल इंजन है जिसमें 2 सिलेंडर है और चार-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ है इस वाहन का वजन करीब 1.5 टन है.
कंपनी का ऑफर टाटा मोटर्स ग्रामीण और शहरी ग्राहकों के लिए ऑफर लेकर आई है. जो लोग पहली बार कमर्शियल व्हीकल खरीदने जा रहे हैं उनकें लिए एसबीआई बैंक के साथ मिलकर ऑफर पेश किया है जिसके तहत 90 फिसदी तक ऑन-रोड-फाइनेंस के साथ 7500 की न्यूनतम ईएमआई की सुविधा होगी।